मंकीपॉक्स का दूसरा मामला : एक्शन में केंद्र सरकार, पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्त जांच का आदेश

Webdunia
सोमवार, 18 जुलाई 2022 (22:05 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को देश में मंकीपॉक्स के 2 मामले सामने आने के बाद हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के कदमों की समीक्षा की। दुबई से लौटे 2 व्यक्ति मंकीपॉक्स संक्रमित पाए गए हैं। 
 
केरल के कन्नूर का एक 31 वर्षीय व्यक्ति दुबई से लौटने पर सोमवार को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। इससे यह भारत में इस बीमारी का दूसरा पुष्ट मामला आया है। केरल के कोल्लम जिले में संयुक्त अरब अमीरात से लौटे एक 35 वर्षीय व्यक्ति में बृहस्पतिवार को मंकीपॉक्स के पहले पुष्ट मामले का पता चला था। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां एक उच्च स्तरीय बहु-अनुशासनात्मक दल को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को स्थापित करने में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता के लिए भेजा था।
 
सोमवार की बैठक में हवाईअड्डे और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों (एपीएचओ और पीएचओ) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालयों के क्षेत्रीय निदेशकों ने भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्त स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है, जिससे देश में मंकीपॉक्स के मामलों के जोखिम को कम किया जा सके।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के 'मंकीपॉक्स रोग के प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश' के अनुसार उन्हें मंकीपॉक्स रोग की नैदानिक ​​प्रस्तुति में सलाह दी गई। उन्हें समय पर स्थानांतरित करने और अलग रखने के लिए प्रत्येक बंदरगाह के लिए अस्पताल की सुविधा निर्धारित करने को कहा है। बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, देश की सेना पीएम मोदी के चरणों नतमस्तक

ऑपरेशन सिंदूर पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, कहा देश की सेना और सैनिक मोदी के चऱणों में नतमस्तक

पाकिस्तान के भोलारी एयरवेज को जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने किया तबाह, जानिए इसकी अनूठी खूबियां

भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के माथे पर खतरे की लाल लकीर

सुप्रीम कोर्ट का फैसला करेगा मंत्री विजय शाह के भाग्य का फैसला, बोले मुख्यमंत्री, न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ

अगला लेख