Hanuman Chalisa

डॉक्टरों पर हमलों से भड़के बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, ट्‍वीट कर उतारी लू

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (23:45 IST)
मुंबई। अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि देश कोरोना वायरस (Corona virus) के संकट से जूझ रहा है और ऐसे वक्त में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की खबरों से वह निराश हैं।
 
'ताण्हाजी: द अनसंग वारियर' के अभिनेता देवगन का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब उनसे पहले बॉलीवुड के कई कलाकार देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 से लोगों को बचाने में लगे चिकित्सकों तथा अग्रिम मोर्चों पर तैनात कर्मियों पर पथराव, उनके साथ मारपीट करने की घटनाओं की निंदा कर चुके हैं।
 
अभिनेता ने ट्वीट किया,ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि पढ़े-लिखे लोग निराधार अनुमान लगाकर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं। सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए।
 
इससे पहले ऋषि कपूर, जावेद अख्तर, हेमा मालिनी, परेश रावल जैसे कलाकार चिकित्सकों पर हमलों की निंदा कर चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

MPL T20I League: जबलपुर रॉयल लायंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 5 विकेटों से हराया

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

अगला लेख