ramcharitmanas
✕

अब आवाज से होगी कोरोना की जांच, BMC चलाएगा पायलट प्रोजेक्ट

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (09:20 IST)
मुंबई। देश में कोरोना से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां संक्रमितों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार कोरोना टेस्टिंग के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग करने जा रही है। इस तकनीक में आवाज से ही कोरोना की जांच हो जाएगी। बीएमसी मुंबई में इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा।
ALSO READ: Corona को हराने वाले मुख्यमंत्री ‌शिवराज‌ सिंह चौहान करेंगे प्लाज्मा डोनेट
आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। ठाकरे ने अपने ट्‍वीट में लिखा है कि बीएमसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर आवाज के सैंपल से कोविड-19 की जांच करेगी। बेशक नियमित आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा, लेकिन विश्व स्तर पर परीक्षण की गई तकनीक साबित करती है कि महामारी ने हमें हमारे स्वास्थ्य ढांचे में तकनीक के उपयोग से चीजों को अलग तरह से देखने और विकसित करने में मदद की है। 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में राज्य में 12 हजार 248 नए मामले सामने आए हैं और 390 लोगों की मौत हुई है। 1 दिन में 13 हजार 348 मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 332 हो गई है। इसमें से 3 लाख 51 हजार 710 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,757 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख