suvichar

भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के बिगड़े बोल, कोरोनावायरस एक जीवित जीव, उसे भी जीने का अधिकार, मच गया बवाल...

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2021 (11:05 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को एक विवादास्पद बयान में कहा कि कोरोनावायरस एक जीवित जीव है, जिसे जीने का अधिकार है। रावत का वीडियो वायरल हो गया और इस पर बवाल मच गया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, 'दार्शनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कोरोनावायरस भी एक जीवित जीव है, बाकी लोगों की तरह इसे भी जीने का अधिकार है।

रावत ने कहा कि लेकिन हम (मनुष्य) खुद को सबसे बुद्धिमान समझते हैं और इसे खत्म करने के लिए तैयार हैं, इसलिए यह खुद को लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सुरक्षित रहने के लिए वायरस से आगे निकलने की जरूरत है।

<

"कोरोना एक प्राणी है"
- पूर्व CM एवं BJP नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत

फिर तो इसका आधार कार्ड/राशन कार्ड भी होगा ? pic.twitter.com/1uhcb92JWQ

— Srinivas B V (@srinivasiyc) May 13, 2021 >इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना एक प्राणी है।‘ - पूर्व CM एवं BJP नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत। फिर तो इसका आधार कार्ड/राशन कार्ड भी होगा?’

कांग्रेस नेता गौरव पंधी ने कहा कि ऐसे लोगों के बयानों से यह आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि हमारा देश आज दुनिया में सबसे ज्यादा मानवीय त्रासदी झेल रहा है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख