suvichar
✕

Bihar Coronavirus Update : बिहार में मिले 3911 नए Corona मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 98370

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (23:56 IST)
पटना। बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग-अलग जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 3911 नए पॉजिटिव मिलने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98370 हो गई वहीं एक्टिव मामलों का आंकड़ा 35378 है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 13 अगस्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में सबसे अधिक 484 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अररिया में 285, कटिहार में 257, सीतामढ़ी में 199, पूर्वी चंपारण में 175, मधुबनी में 148, बेगूसराय में 146, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में 133-133, गया में 132, दरभंगा और जहानाबाद में 113-113, नालंदा में 107 तथा सहरसा और सारण में 106-106 लोगों के संक्रमण का शिकार होने की पुष्टि हुई है।

औरंगाबाद जिले में 99, पश्चिम चंपारण में 93, रोहतास में 88, भोजपुर में 81, खगड़िया में 70, गोपालगंज में 68, भागलपुर में 65, शेखपुरा में 64, मुंगेर में 63, समस्तीपुर में 58, वैशाली में 55, बांका में 53, किशनगंज और लखीसराय में 51-51, बक्सर में 50, मधेपुरा में 42, सुपौल में 41, कैमूर में 40, सीवान में 34, अरवल में 31, नवादा में 29, शिवहर में 25 तथा जमुई में 19 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विभाग ने बताया कि इनमें से महाराष्ट्र, तेलंगाना के रंगारेड्डी और गुजरात के द्वारका के एक-एक व्यक्ति का सैंपल पटना में और उत्तराखंड के गढ़वाल के एक व्यक्ति का सैंपल दरभंगा में लिया गया। जांच रिपोर्ट में ये सभी पॉजिटिव पाए गए। इस तरह 3911 लोगों के कोविड-19 का शिकार होने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98370 हो गई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

नवीनतम

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख