dharma sangrah

Bihar Coronavirus Update : बिहार में कोरोना संक्रमण से 19 ने गंवाई जान, 2408 हुए स्वस्थ

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (23:42 IST)
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमित 19 लोगों की मौत से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 419 हो गई वहीं पिछले चौबीस घंटे में 2408 पॉजिटिव के ठीक होकर घर लौटने से अब तक स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 48673 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि अलग-अलग जिले में कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हुई है।

इनमें पटना जिले में सबसे अधिक छह लोगों की मौत से यहां कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। वहीं गया और वैशाली में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, कटिहार, मुजफ्फरपुर, नालंदा, सुपौल और पूर्वी चंपारण में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि विभाग से इस संबंध में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 71 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं भागलपुर में 34, गया में 26, रोहतास में 23, नालंदा में 20, मुंगेर में 19, भोजपुर और मुजफ्फरपुर में 15-15, पूर्वी चंपारण में 14, समस्तीपुर और सारण में 12-12, बेगूसराय और वैशाली में 11-11, दरभंगा, नवादा और पश्चिम चंपारण में 10-10, सीवान में आठ, अररिया और कैमूर में सात-सात, जहानाबाद और खगड़िया में छह-छह, औरंगाबाद, जमुई और सीतामढ़ी में पांच-पांच, बक्सर, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा और पूर्णिया में चार-चार, अरवल, बांका और कटिहार में तीन-तीन, मधुबनी, शेखपुरा और सुपौल में दो-दो तथा गोपालगंज, सहरसा और शिवहर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 2445 संक्रमितों के स्वस्थ होने से अब तक ठीक होकर घर लौट चुके लोगों की संख्या बढ़कर 48673 हो गई है। इस तरह राज्य में स्वस्थ होने वालों की दर 64.22 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26693 है।
राज्य में 75426 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 3992 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जिससे अब तक संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 75786 हो गई है। राज्य में अब तक नौ लाख 46 हजार 278 सैंपल की जांच की जा चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आएंगे राहुल गांधी, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

अगला लेख