Hanuman Chalisa

गरीबों को खाना खिलाने वाला ऑटोरिक्शा ड्राइवर बन गया देशभर में लोगों की आंखों का तारा

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (18:14 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में अपनी शादी के वास्ते बचाया गया पैसा प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने पर खर्च करने पर एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर देशभर में लोगों की आंखों का तारा बन गया है और कई लोगों ने उसकी मदद के लिए अपनी जेब ढीली की है लेकिन, 30 वर्षीय ऑटोरिक्शा ड्राइवर अक्षय कोठवाले उसे मदद के तौर पर मिले पैसे का यहां जरूरतमंद और गरीबों को खाना खिलाने और राशन किट देने पर खर्च कर रहा है।
 
कोठवाले ने कहा कि वह उसे मिले अपार सहयोग के प्रति आभारी है और उसे पुणे की सड़कों पर जरूरतमंदों की मदद जारी रखने के लिए और प्रोत्साहन मिला है। उसने अपनी शादी के वास्ते दो लाख रुपए बचाए थे। उसकी शादी 25 मई को होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते स्थगित हो गई।
 
गरीबों खासकर प्रवासी श्रमिकों को ‘न तो काम और न ही आमदनी’ के कारण हो रही कठिनाइयों से उसे बहुत दु:ख हुआ। ऐसे में उसके पास जो पैसे थे, उससे उसने इन मजदूरों के वास्ते खाना पकाने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रसोई स्थापित की और यहां कई स्थानों पर खाना परोसा।
 
इसी बीच, पिछले महीने उसके पिता की मौत हो गई लेकिन यह त्रासदी भी उसका निश्चय नहीं डिगा सकी और उसने अपनी यह पहल जारी रखी। कोठवाले की इस नेकनीयती को देखकर देशभर से कई लोगों ने उसकी मौद्रिक सहायता की। उसने कहा, ‘मुझे देशभर के लोगों से 6 लाख रुपए मिले हैं। मैं इस सदाशयता के लिए लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने हमारी पहल की खबर पढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया।’
 
अक्षय कोठवाले ने कहा कि उसे जो पैसे मिले हैं, उससे वह कई इलाकों मे भोजन वितरण जारी रखेगा। उसने कहा, ‘हमारे हाथ में जो पैसे आए हैं, हमने उससे थोक बाजार से किराना के जरूरी सामान और पके हुए भोजन खरीदे। हम जरूरतमंदों के बीच राशन किट बांटने की योजना बना रहे हैं। कोठवाले भोजन वितरण के अलावा वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर तक मुफ्त में अपने ऑटोरिक्शा से पहुंचाता भी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

AI का नया कारनामा! मास्को में दो ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने की शादी, रोबोट डॉग लाया ब्रेस्लेट्स

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

LIVE: स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

Gujarat TAT-HS Exam Date: उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बनने का इंतजार खत्म, 2 अगस्त को होगी परीक्षा; जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

अगला लेख