Hanuman Chalisa

सचिन तेंदुलकर का बल्ला बनाने वाले अशरफ चाचा Corona से संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (01:33 IST)
मुंबई। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बल्ले की मरम्मत करने वाले अशरफ चौधरी कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं,  जिन्हें यहां उपनगरीय अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्रिकेट जगत में ‘अशरफ चाचा’ के नाम से पहचाने जाने वाले अशरफ को इससे पहले चेंबूर के एक उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कई बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी उम्र 60 साल से अधिक है।

सेवन हिल्स अस्पताल के रेडियोलॉजी के प्रमुख डॉ. भुजंग पाई ने शुक्रवार को बताया, उन्हें (अशरफ) चेंबूर के अस्पताल में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद तेंदुलकर ने मुझसे बात की और उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया, जो कोविड-19 के लिए समर्पित सुविधा है।

उन्होंने कहा, हमने अशरफ चाचा को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अशरफ जब चेंबूर के अस्पताल में भर्ती थे तब भी तेंदुलकर ने उनकी मदद की थी। उन्होंने उनके इलाज के लिए आर्थिक रूप से योगदान दिया था।

सेवन हिल्स अस्पताल के डीन डॉ. बालकृष्ण एडसुल अशरफ के इलाज की निगरानी कर रहे हैं।तेंदुलकर और कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अशरफ के बनाए बल्ले का इस्तेमाल किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख