Hanuman Chalisa

Lockdown 4.0 में आरोग्य सेतु ऐप की अनिवार्यता समाप्त

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (07:10 IST)
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण के दिशा-निर्देशों में सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu App) से जुड़े नियम को सरल बना दिया है। सरकार ने इस ऐप को डाउनलोड करने की अनिवार्यता खत्म करके इसे वैकल्पिक कर दिया है। आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी के लिए डेवलप किया गया है।
 
गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों में सरकार ने ऐप के फायदों पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने कहा कि यह ऐप कोरोना वायरस के संभावित जोखिम का पहले से पता लगाने में मदद करता है। यह व्यक्तियों और समाज के सुरक्षा कवच की तरह है।
 
नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक कार्यालयों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप को डलवाना सुनिश्चित करने के प्रयास करने चाहिए जबकि इससे पहले 1 मई को जारी दिशा-निर्देशों में सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य बताया था।
 
जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक जिला प्रशासन के पास यह अधिकार होगा कि वह किसी व्यक्ति को यह ऐप डालने के लिए परामर्श दे सकता है। साथ ही नियमित आधार पर उसके स्वास्थ्य की निगरानी रख सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में बदलेगा मुख्‍यमंत्री, कौन लेगा यह फैसला, खरगे ने दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

बरगी क्रूज हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने दिए जांच के आदेश, कहा- लोगों की जान बचाने वाले 15 अगस्त को होंगे सम्मानित

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

दुनिया को क्यों चाहिए भारत के मजदूर

अगला लेख