Hanuman Chalisa

Corona virus : सेना की स्ट्राइक 1 कोर ने बढ़ाई सैनिकों की छुट्टियां

Webdunia
रविवार, 29 मार्च 2020 (08:17 IST)
मथुरा (उप्र)। कोरोना वायरस Corona virus संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत मथुरा स्थित सेना की स्ट्राइक 1 कोर ने अवकाश पर गए अपने सभी सैनिकों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।
 
कोर ने अपने सैनिकों को सूचित किया है कि वे इस समय जहां कहीं भी हैं, वहीं रहें। इसके अलावा जो सैनिक यह संदेश मिलने से पहले ही वापस आ गए हैं, उन सभी को 14 दिन के लिए पृथक कर दिया गया है।
 
यह जानकारी कोर के सैन्य प्रवक्ता कर्नल विनोद पिल्लई ने दी। पिल्लई ने फोन पर बताया कि सरकार के आदेश के अनुरूप कोर मुख्यालय में आम सरकारी कामकाज बंद कर दिया गया है किंतु आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के लिए जो अधिकारी एवं सैनिक कार्यालय पहुंच रहे हैं, संक्रमण से उनके बचाव के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया, बाहर से लोगों के आने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है और न ही किसी सैनिक को मुख्यालय से बाहर जाने दिया जा रहा है। इसी प्रकार, सैनिकों के परिवारों को भी उनके घरों में ही रहने की सलाह दी गई है तथा उन तक राशन पहुंचाने के प्रबंध किए गए हैं।

पिल्लई ने बताया, अवकाश पर गए सभी सैनिकों की छुट्टियां बंद की अवधि यानी 14 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। उन्हें अपना पूरा ध्यान रखने और वहीं रुकने को कहा गया है, जहां वे अभी हैं। जो पहले ही वापस आ चुके थे, उन सभी को पृथक कर उनकी जांच कराई गई है।

उन्होंने बताया, स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के साथ संपर्क बनाए रखा गया है। कोरोना वायरस संकट संबंधी सभी आवश्यक एवं अपेक्षित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, 60 फुट टंकी हादसे में 1 की मौत, 16 घंटे बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बचाए गए बच्चे

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

अगला लेख