Publish Date: Sun, 29 Mar 2020 (00:26 IST)
Updated Date: Sun, 29 Mar 2020 (07:57 IST)
पेरिस। कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी ने यूरोप में 20,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। एएफपी द्वारा शनिवार को एकत्रित किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। कुल 3,37,632 मामलों में से 20,059 मौतों के साथ यूरोप अब सबसे अधिक प्रभावित महाद्वीप है।
ब्रिटेन में 24 घंटे में 260 मौतें : ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 260 मौतें सामने आईं। इसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गई। शनिवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।