Hanuman Chalisa

Covid 19: त्रिपुरा में 34 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी, दूसरी लहर की आशंका

Webdunia
गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (16:47 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमितों में सुधार के बाद राज्य सरकार ने नागरिकों को सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन के लिए सतर्क किया है। राज्य की कुल आबादी का लगभग 34 फीसदी लोगों में इससे लड़ने के लिए विकसित एंटीबॉडी पाए गए हैं। अगरतला सरकार मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने राज्य के 30 इलाकों में एंटीबॉडी परीक्षण किया और पाया कि अधितकर लोग अभी भी कोरोना के प्रति अतिसंवेदनशील हैं।
 
राज्य में अभी तक इससे संक्रमित 31,706 मामले पाए गए है और इसके संक्रमण से 356 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने के दौरान संक्रमण और मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। हालांकि पॉजिटिविटी दर दर बढ़कर 6.54 प्रतिशत हो गई, जो अक्टूबर में 3 प्रतिशत से कम थी।
ALSO READ: स्मृति ईरानी कोरोनावायरस से हुईं संक्रमणमुक्त
रिपोर्ट के मुताबिक कोविड एंटीबॉडी परीक्षण के लिए 4800 नमूनों को एकत्रित किया गया और सीरोलॉजिकल विश्लेषण के बाद उत्तरी त्रिपुरा में 22.09 फीसदी नमूनों में एंटीबॉडी बनते हुए पाया गया। इसके बाद उनोकोटी में 37.06, ढलाई में 25.36, खोवई में 39.53, पश्चिम त्रिपुरा में 41.76, सेपाहीजाला में 41.40, गोमती में 40.50 और दक्षिण त्रिपुरा में 19.50 फीसदी नमूनों में एंटीबॉडी बनता हुआ पाया गया।
 
इस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय सहित 7 राज्यों की कोरोना स्थिति की समीक्षा की और यह सलाह दी कि राज्य सरकार कोरोनावायरस के ताजा प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। उन्होंने बैठक में बताया कि कोरोना के कुल मामलों में 10 राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, असम, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में देश के लगभग 60 प्रतिशत मामले हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

अगला लेख