Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में तेज हुआ टीकाकरण अभियान, राष्ट्रपति बाइडन की 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (08:33 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन टीकाकरण के प्रयासों में सहयोग करने के लिए देशभर में सक्रिय ड्यूटी पर तैनात सैनिकों की संख्या में 3 गुना वृद्धि कर 6,000 करने की घोषणा करेंगे। 

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति टीकाकरण प्रयासों में सहयोग करने के लिए 4,000 से अधिक सैनिकों को सक्रिय ड्यूटी पर तैनाती की घोषणा करेंगे।
 
व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार बाइडन प्रशासन संघ द्वारा संचालित सामूहिक टीकाकरण केंद्रों की संख्या दोगुना से अधिक करेगा और अन्य दंत चिकित्सकों, पशु चिकित्सकों, चिकित्सा और नर्सिंग छात्रों को इसमें शामिल करेगा।
 
ALSO READ: 'Corona बम' है ब्राजील का P1 वेरिएंट, सरकार की सुस्ती ने बढ़ाई मुसीबत
बाइडन ने 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किए : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोनावायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

बाइडन ने राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद पहली बार राष्ट्र को अपना प्राइम-टाइम संबोधन देने से कुछ घंटों पहले राहत देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी के कारण 5.29 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ओवल कार्यालय में विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून इस देश की रीढ़ की हड्डी (अर्थव्यवस्था) को फिर से मजबूत करेगा। बाइडन की योजना इस विधेयक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर करने की थी लेकिन यह विधेयक बुधवार देर शाम ही व्हाइट हाउस पहुंच गया। यह उम्मीद से पहले आ गया। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। बाइडन ने कहा कि वे इस बारे में बात करेंगे कि बीते 1 साल साल में देश किन-किन चीजों से गुजरा है और आगे क्या आने वाला है।
 
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
अमेरिका में ओक्लाहोमा ने हटाई कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदियां : अमेरिका में ओक्लाहोमा ने वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) को लेकर लगाई गई पाबंदिया हटा ली हैं तथा सामान्य जन-जीवन की ओर लौट गया है। यह जानकारी गवर्नर केविन स्टिट ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि मैं शुक्रवार को एक नया कार्यकारी आदेश जारी करूंगा। ओक्लाहोमा में कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं होगा। मैं सरकारी इमारतों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को भी हटा रहा हूं।
 
ALSO READ: Corona संक्रमण से न डरें और न ही छिपाएं, क्योंकि नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है...
उन्होंने बताया कि ओक्लाहोमा के निवासियों के लिए टीके लगाना तथा मास्क पहनना परिस्थितियों के आधार पर व्यक्तिगत निर्णय होगा। राज्य की 40 लाख आबादी में से 4 लाख लोग वैक्सीन का टीका लगवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार ओक्लाहोमा में अब तक कोविड-19 के 4.30 लाख मामले दर्ज किए गए हैं तथा 4,700 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1225 अंक उछलकर 77 हजार के करीब

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

क्‍या एमपी में बढ़ रहा है साल बोरर का खतरा, अब तक 45 हजार से ज्‍यादा पेड़ काटे, क्‍या कहती है ये रिपोर्ट

अगला लेख