ramcharitmanas
✕

Airborne Corona: क्‍या हवा में फैल रहा कोरोना, क्‍या है डब्‍लूएचओ की नई गाइड लाइन

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (12:35 IST)
अब तक कोरोना के हवा में फैलने को लेकर तमाम तरह की अटकलें सामने आ रहीं थी, लेकिन अब वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन यानी डब्‍लूएचओ ने इस बारे में अपना तर्क रखा है।

वैज्ञानिकों के दिए गए सबूतों के आधार पर डब्‍लूएचओ ने यह स्वीकारा था कि हवा के जरिए भी कोरोना वायरस फैल सकता है। अब इस बारे में डब्‍लूएचओ ने नई गाइडलाइन जारी की है।

कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए भी फैलता है और इस बारे में लगभग 32 देशों के वैज्ञानिकों ने दावा भी किया था, जिसके बाद डब्‍लूएचओ ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के माध्यम में हवा को भी शामिल किया है।

डब्‍लूएचओ की गाइडलाइन में आशंका जताई है कि कुछ विशेष स्थानों पर कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए फैल सकता है। इसमें भीड़ वाली जगह में एरोसोल ट्रांसमिशन के साथ-साथ रेस्टोरेंट और फिटनेस क्लासेस में भी हवा के जरिए कोरोना वायरस फैलने की बात कही गई है। इस बात की भी आशंका जताई गई है कि किसी बंद जगह पर लंबे समय तक संक्रमित व्यक्ति के रहने के कारण भी कोरोना वायरस का संक्रमण उस जगह पर हवा के जरिए फैल सकता है।

यानी भीड़-भाड़ वाले इलाके में कोरोना संक्रमण की आशंका हो सकती है। डब्‍लूएचओ यह बताया है कि वह अभी भी दुनिया के अलग-अलग देशों के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर इस पर काम कर रहा है कि हवा के जरिए कोरोना वायरस अन्य किन जगहों पर और किस प्रकार से फैल सकता है।

डब्‍लूएचओ द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस इस बात का सुझाव देती है कि हमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर और रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ फिटनेस क्लासेस को भी ज्वाइन करने से बचना चाहिए। इसके साथ-साथ हमें किसी वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा वाली बिल्डिंग में एंटर करना चाहिए। कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

अगला लेख