sundarkand
✕

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में 31 हजार 458 मरीज स्वस्थ, संक्रमित 45 हजार से ज्यादा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (02:03 IST)
जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले राजस्थान में जिस तेजी के साथ आ रहे हैं, उतनी ही तेजी के साथ संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक 31 हजार 458 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार को पार कर गया है। दुनिया का यह सबसे खतरनाक वायरस अब तक 719 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। देर रात मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1145 नए मरीज मिले, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार 555 पहुंच गया।
 
जोधपुर और अलवर में मिले सबसे ज्यादा मरीज : राज्य में सर्वाधिक नए मामले जोधपुर और अलवर में 141-141, कोटा में 130, राजधानी जयपुर में 124, नागौर में 78, बूंदी में 70, बाड़मेर में 65, अजमेर में 52, सीकर में 84, बीकानेर में 38, भरतपुर में 35, उदयपुर में 31, सवाई माधोपुर में 30, चित्तौड़गढ़ में 25, टोंक में 19, भीलवाड़ा में 15, प्रतापगढ़ में 9, झुंझुनूं में 8 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया।, 
 
जयपुर में सबसे ज्यादा 206 मौतें : राजस्थान में राजधानी जयपुर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पिंक सिटी में यह वायरस अब तक 206 लोगों की जान ले चुका है। जोधपुर में 81, भरतपुर में 54, अजमेर में 50, कोटा में 37, बीकानेर में 42, नागौर में 31, पाली में 31, धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 और सिरोही में 11 कोरोना मरीजों को मौत के मुंह में जाने से नहीं बचाया जा सका।
 
जोधपुर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज : राज्य में सबसे ज्यादा 7286 कोरोना मरीज जोधपुर में हैं। जयपुर में 5798, भरतपुर में 2692, पाली में 2752, अलवर में 4373, बीकानेर में 2146, नागौर में 1559, अजमेर में 2117, कोटा में 2085, उदयपुर में 1365, धौलपुर में 1288, बाड़मेर में 1545, जालौर में 1178, सिरोही में 904, सीकर में 1190, डूंगरपुर में 618, चूरू में 683 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।
 
राज्य में 12785 एक्टिव मामले : राजस्थान में कुल 12785 एक्टिव मामले हैं। जांच के लिए कुल 15 लाख 84 हजार 925 सैंपल लिए गए जिनमें 15 लाख 38 हजार 352 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 1018 मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
 
बीएसएफ के जवानों में फैला कोरोना : राज्य की अलग-अलग सीमाओं की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों में तेजी से कोरोना फैल रहा है। जैसलमेर, गंगानगर और जोधपुर में बीएसएफ के 27 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जोधपुर में बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर में भी 20 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बाडमेर में तैनात बीएसएफ जवानों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
 
ढाई करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला : राजधानी जयपुर में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लंघन करने पर अब तक 77 हजार से अधिक लोगों पर कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ से अधिक और लॉकडाउन का उल्लंघन पर 18 हजार से अधिक वाहन जब्त करते हुए डेढ करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख