dharma sangrah
✕

Bihar Coronavirus Update : बिहार के सभी 38 जिले कोरोना प्रभावित, संक्रमित 60 हजार के नजदीक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (01:15 IST)
पटना। बिहार में दुनिया का सबसे खतरनाक कोरोनावायरस अपने पैर किस तरह पसार चुका है, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि राज्य के सभी 38 जिलों में यह फैल चुका है। कोरोना संक्रमण के मामले भी 60 हजार के नजदीक पहुंच चुके हैं। राज्य में 2297 नए मरीजों का आना इस बात का संकेत है कि यह वायरस अब विकराल रूप धारण कर चुका है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,567 पर पहुंच गई है।
 
कोरोना ने पटना को बनाया घर : कोरोना वायरस ने पटना को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। सबसे ज्यादा 293 मरीज पटना से ही सामने आए हैं। पटना के अलावा कटिहार में 137, बेगूसराय में 130, वैशाली में 115, पूर्वी चंपारण में 96, मधुबनी में 95, गया में 91, सहरसा में 90, भोजपुर और नालंदा में 84-84, मुजफ्फरपुर में 82, पूर्णिया और सारण में 72-72, सीतामढ़ी में 69, रोहतास में 68, सीवान और सुपौल में 57-57 तथा खगड़िया में 51 कोरोना के नए मरीज मिले हैं।
 
अन्य जिलों में नए मरीज : बक्सर में 49, औरंगाबाद, दरभंगा और समस्तीपुर में 46-46, बांका में 45, भागलपुर में 44, पश्चिम चंपारण में 37, शेखपुरा में 30, गोपालगंज में 27, लखीसराय में 26, अररिया में 24, नवादा में 22, जमुई में 21, मधेपुरा में 20, जहानाबाद और कैमूर में 17-17, अरवल और मुंगेर में 10-10, किशनगंज में 9 और शिवहर में 8 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।
 
अब तक 336 लोगों की मौत : कोरोना के कारण 14 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 336 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 45 मौतें पटना में हुई हैं। भागलपुर में 30, गया में 22, रोहतास में 19, नालंदा में 16, मुंगेर में 15, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में 13-13, भोजपुर में 12, सारण में 11, बेगूसराय, दरभंगा, पश्चिम चंपारण और समस्तीपुर में 10-10, सीवान में 8, अररिया, कैमूर, नवादा और वैशाली में 7-7, जहानाबाद और खगड़िया में 5-5, औरंगाबाद, बक्सर, किशनगंज, पूर्णिया और सीतामढ़ी में 4-4 मरीजों की मौत हुई है।
 
राज्य में 20722 एक्टिव मामले : बिहार में 20722 एक्टिव मामले हैं जबकि  पिछले 24 घंटे के दौरान 1871 संक्रमितों के ठीक होने से राज्य में अब तक कुल 38508 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह प्रदेश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 64.65 प्रतिशत है। 24 घंटों में36524 सैंपल की जांच की गई। इस तरह अबतक 6 लाख 48 हजार 939 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है।
 
10 अगस्त तक बंद रहेंगी निचली अदालतें : कोरोना की वजह से 14 जुलाई से बंद सभी निचली अदालतें एक सप्ताह और नहीं चलेंगी।उच्च न्यायालय के जारी निर्देश के अनुसार निचली अदालतों की व्यवस्था को 10 अगस्त 2020 तक बंद रखा गया है। उच्च न्यायालय के आदेश से बिहार की सभी निचली अदालतों में केवल रिमांड एवं रिलीज का कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

नवीनतम

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

फ्लाईदुबई मामले में इजराइली राजदूत का बड़ा खुलासा! हरकत में आ गई थी वायुसेना, लेकिन...

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

अगला लेख