Hanuman Chalisa

इंदौर में 7 सर्राफा प्रतिष्ठान किए सील, कारीगरों ने नहीं ली थी Corona Vaccine की दूसरी खुराक

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (20:29 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर में प्रशासन ने 7 सर्राफा प्रतिष्ठानों को शुक्रवार को इसलिए सील कर दिया क्योंकि उनके कारीगरों ने तय समय सीमा बीतने के बावजूद कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है। ये प्रतिष्ठान पश्चिम बंगाल मूल के लोगों द्वारा चलाए जा रहे हैं।

अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अक्षय सिंह मरकाम ने बताया कि प्रशासन की जांच में पाया गया कि शहर के सात सर्राफा प्रतिष्ठानों के कुल 15 कर्मचारियों ने तय समय सीमा बीतने के बाद भी महामारी रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है।

उन्होंने बताया, हमने पश्चिम बंगाल मूल के सर्राफा उद्यमियों के एक स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों से भी अनुरोध किया था कि वे अपने कारीगरों को टीके की दूसरी खुराक जल्द से जल्द लगवाएं। इसके बावजूद संबंधित कारीगरों ने टीके की दूसरी खुराक नहीं ली।

एसडीएम ने बताया, आम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमने सातों सर्राफा प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है। इन्हें दोबारा खोलने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब इनके मालिक अपने सभी कर्मचारियों के पूर्ण टीकाकरण के प्रमाण पत्र हमारे सामने पेश कर देंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के 30.30 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इनमें शामिल 22.48 लाख लोग टीके की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जिले में करीब छह लाख लोग तय समय सीमा बीतने के बावजूद दूसरी खुराक लेने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 की पिछली दो लहरों से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि टीकाकरण का दायरा बढ़ने के बाद इन दिनों जिले में महामारी के बेहद कम नए मामले सामने आ रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

अगला लेख