बाराबंकी में मिले टोल प्लाजा के 31 कर्मचारी समेत 67 नए कोरोना संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 8 जुलाई 2020 (15:53 IST)
बाराबंकी (उप्र)। बाराबंकी जिले में अहमदपुर टोल प्लाजा के 31 कर्मचारियों समेत कुल 67 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात आई रिपोर्ट में टोल प्लाजा के 31 कर्मचारियों समेत जिले में कुल 67 व्यक्ति कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार टोल कर्मियों को चंद्रा एल-वन हॉस्पिटल में जगह बाकी न होने के कारण शेरवुड परिसर में भर्ती कराया गया है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मियों के संक्रमित मिलने से सिर्फ फास्टैग लगे वाहनों से टोल लिया जा रहा है। संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए 45 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
अहमदपुर टोल प्लाजा के नजदीक बने सभी प्रतिष्ठानों को अहमदपुर चौकी पुलिस ने बंद करवा दिया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More