Hanuman Chalisa
✕

कोरोना से इंदौर में 4 नई मौत, 51 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमित 5403

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (01:06 IST)
इंदौर। जिला प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद सोमवार को इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 51 और नए मरीज सामने आ गए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 5403 पर पहुंच गया। शहर में 4 और मौतों के बाद मृतक संख्या 273 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में देर रात दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार सोमवार को 1211 टेस्ट किए, जिसमें 51 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया जबकि 1150 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5 हजार 403 पर पहुंच गया है।
 
उन्होंने कहा कि सोमवार को 2393 सैंपल प्राप्त हुए। अब तक हमें कुल 1 लाख 5 हजार 322 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।‍ सोमवार को स्वस्थ होने के बाद 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 4028 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1102 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। सोमवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से किसी भी व्यक्ति को डिस्चार्ज नहीं किया गया। इन स्थानों से अब तक 4792 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
फिलहाल इंदौर में लॉकडाउन टला : सोमवार को रेसीडेंसी कोठी में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में फिलहाल लॉकडाउन का निर्णय टल गया है। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इसके स्थान पर एक सप्ताह तक कोरोना संक्रमण को रोकने के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। परिणामों के बाद अगले सप्ताह इस पर चर्चा होगी।
 
मनीष सिंह ने बताया कि विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा नियमों तथा शर्तों के पालन सहित कार्य संचालन की अनुमति प्राप्त की गई थी। नियमों का उल्लंघन करने की दिशा में पुलिस, नगर निगम तथा प्रशासन दुकान संचालकों पर निगरानी रखेगा तथा आवश्यक कार्यवाही करेगा। 
 
उन्होंने कहा कि पोहे-जलेबी की दुकान दिन के 12 बजे तक ही खुलेगी। रात में दुकानों का बंद होने का समय 8 बजे तक होगा। 56 दुकान से टेकअवे हटाकर होम डिलीवरी सेवा शुरू होगी। गरीब बस्तियों में नि:शुल्क मास्क वितरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों, चौराहों पर 20 रुपए में मास्क बेचने हेतु काउंटर लगाए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख