Hanuman Chalisa

ओडिशा सरकार ने 500 एमबीबीएस छात्रों को covid 19 मरीजों के इलाज के लिए किया प्रशिक्षित

भाषा
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (11:19 IST)
भुवनेश्वर। कोविड-19 के मरीजों के लिए 3 विशेष अस्पताल बनाने के साथ ही ओडिशा सरकार ने 500 एमबीबीएस छात्रों को इस महामारी से निपटने के लिए खासतौर पर प्रशिक्षित किया है। ओडिशा सरकार में कोविड-19 संबंधित मामलों के प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कहा कि 500 एमबीबीएस छात्रों को भारत सरकार से प्रमाणित कोविड-19 का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। 
ALSO READ: Corona Virus से जंग में ओडिशा का बड़ा ऐलान, बनाएगा 1000 बेड वाले 2 बड़े अस्‍पताल
इसके अलावा सरकार ने पैरामेडिकल छात्रों जैसे नर्सों को संकट बढ़ने अथवा अचानक मरीजों की संख्या में उछाल आने की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में शुक्रवार को 15 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इनकी संख्या बढ़कर 20 तक पहुंच गई।
 
सरकार ने 1 अप्रैल से 3 महीने की अवधि के लिए अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सेवानिवृत्त पेशेवरों और योग्य विशेषज्ञों को विभिन्न राज्य संचालित अस्पतालों में तैनात किए जाने के लिए अधिसूचना भी जारी की है।सूत्रों ने बताया कि हालात बिगड़ने की सूरत में सरकार करीब 8,000 डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, प्रयोगशाला तकनीशियन समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है।

इस बीच विशेष रूप से कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए बने तीसरे अस्पताल का शुक्रवार को राउरकेला में उद्घाटन किया गया। इससे पहले ऐसे ही 2 अन्य अस्पताल भुवनेश्वर में शुरू किए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

यूपी में पुलिस डॉग मैरी ने सुलझाया ब्लाइंड रेप केस, एसपी ने दिया 10000 का इनाम

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

अगला लेख