shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या सितंबर तक चलेगा भारत में लॉकडाउन, BCG की रिपोर्ट में बताई संभावित तारीख़ें

Advertiesment
Lockdown in India
नई दिल्ली। अमेरिकन कंसल्टिंग फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत में लागू किए गए लॉकडाउन को सितंबर के मध्य तक बढ़ाया जा सकता है।
 
मनीकंट्रोल में छपी BCG की इस रिपोर्ट का अनुसार, भारत जून के चौथे सप्ताह और सितंबर के दूसरे सप्ताह के बीच देशव्यापी लॉकडाउन को हटाना शुरू करेगा।

प्रतिबंध हटाने में देरी देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की तैयारी और सार्वजनिक नीति प्रभावशीलता के रिकॉर्ड के कारण उत्पन्न चुनौतियों का परिणाम हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में जून के तीसरे सप्ताह तक COVID-19 के संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।
बीसीजी की यह रिपोर्ट कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के उपायों पर केंद्रित है। 25 मार्च तक के अनुमानों पर तैयार की गई यह रिपोर्ट जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के डेटा का पूर्वानुमान लगाने वाली मॉडलिंग पर आधारित है।

हालांकि भारत जिस तरह से इस महामारी से लड़ रहा है, WHO भी उसकी तारीफ कर चुका है। कई भारतीय विशेषज्ञों ने भी इस तरह की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। वैसे भी यह रिपोर्ट पुर्वानुमानों पर आधारित है। ऐसे में इस संभव है कि भारत में लॉकडाउन इतना लंबा ना चले।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

covid 19 : गुजरात में 70 ट्रेन बोगियों को पृथक वार्ड में बदला जाएगा