Hanuman Chalisa

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3100 के पार, मृतक संख्या 117 पर पहुंची, 39 नए मरीज मिले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 26 मई 2020 (00:58 IST)
इंदौर। देश के शीर्ष हॉट स्पॉट में शामिल इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार बढ़ता आंकड़ा स्थानीय प्रशासन की परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार को 39 नए मरीज मिलने के बाद शहर में कोरोना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3100 के पार चला गया है। 
 
सोमवार को 1 नई मौत के बाद कुल मृतक संख्या 117 पर पहुंच गई है। जिस प्रकार से इंदौर के हालात बदतर होते जा रहे हैं, लगता नहीं कि शहरवासियों को जल्दी ही लॉकडाउन से पूरी तरह राहत मिलेगी।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया द्वारा रात में जारी किए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 756  रही, जिसमें से 705 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई ज‍बकि 39 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 103 पर पहुंच गया है।
डॉ. जड़िया ने बताया कि सोमवार को हमें कुल 404 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 30 हजार 677 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आज सिर्फ 8 मरीज ही डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1484 हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1502 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। सोमवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 11 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2686 पर पहुंच गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख