khatu shyam baba

भारत में कोरोना वायरस के 355 नए मामले, 2331 एक्टिव मरीज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (15:53 IST)
CoronaVirus India update : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 355 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,331 है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 2 मौतें हुईं, जिनमें कर्नाटक और केरल में एक-एक मौत शामिल है।
 
पिछले साल 5 दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन वायरस के नए उपस्वरूप जेएन.1 तथा सर्दी के मौसम के कारण मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। वायरस के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं।
 
जेएन.1 उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।
 
देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी।
 
देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

मोजतबा खामेनेई कहां हैं? IDF ने उठाए सवाल, ट्रंप बोले- शायद जिंदा हैं

मिडिल ईस्ट में जंग का 14वां दिन: इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, LPG अफवाहों पर मोदी की चेतावनी

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा से शादी कर फरमान ने तोड़े परिवार के अरमान, क्या बोले पिता

donald trump का 'सीक्रेट प्लान' आया सामने, तेल कीमतें बढ़ने से कैसे लाभ कमाएगा अमेरिका

अगला लेख