suvichar

Corona India Update: Covid के 159 नए मामले, 1623 मरीज उपचाराधीन, 1 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (15:25 IST)
159 new cases of Covid Corona: भारत में 1 दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 159 नए मामले (159 new cases) सामने आए हैं जबकि उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 1,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने नई दिल्ली में शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार केरल में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 5 दिसंबर तक घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 5 दिसंबर 2023 के बाद 1 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 841 नए मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था।
 
92 प्रतिशत मरीज क्वारंटाइन में : वायरस के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही क्वारंटाइन में हैं। सूत्रों ने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन.1' उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में बहुत ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं न ही मौत का आंकड़ा बढ़ा है।
 
ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत : स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए सांसदों की बैठक

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

अगला लेख