ramcharitmanas

157 लोगों ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश का टेंशन...

अवनीश कुमार
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (13:43 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस को अब उन लोग तलाश है, जो लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।  उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस संबंध में प्रदेश के कुछ जिले चिन्हित किए हैं और कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
 
इसके पीछे की मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय में 18 मार्च को एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें तकरीबन 2000 लोगों ने हिस्सा लिया था, जिसमें विदेशी लोग भी शामिल थे। 
 
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कुछ लोगों के अंदर करोना संक्रमण पाए जाने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के डीजीपी कार्यालय से एक आदेश जारी करके कहा गया है कि तबलीगी जमात के विदेशी प्रचारकों के कार्यक्रम में यूपी के कुछ जिलों से लोग शामिल हुए थे। ऐसे में इन सभी व्यक्तियों की तलाश कर उनको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कराई जाए।
 
सूत्रों के अनुसार जिन लगभग 157 लोगों की पुलिस को तलाश है वह लोगों बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, भदोही, लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मेरठ, बागपत, बिजनौर, आगरा, वाराणसी, हापुड़, मथुरा, शामली और सीतापुर के लोग शामिल हैं.लिस्ट में मुजफ्फरनगर के सर्वाधिक 28 लोग और राजधानी लखनऊ के 20 लोग शामिल हैं। डीजीपी मुख्यालय से निर्देश के फौरन बाद इन शहरों में इन लोगों को ढूंढना शुरू कर दिया है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख