Hanuman Chalisa

Traditional Dish : खस्ता बाटी-बाफला बनाने के 15 टिप्स

Webdunia
Traditional food Bati Tips
 

दाल बाटी एक पारंपरिक व्यंजन है, जो मालवा के साथ-साथ पूरे भारत भर में लोकप्रिय है। बाटी बनाना बहुत बड़ा काम नहीं है, इसे हर कोई बना सकता है। बस नीचे दिए गए आसान टिप्स आजमाएं और बनाएं खस्ता बाटी। जो हर किसी को पसंद आएगी- 

आपके लिए 15 आसान टिप्स - 
 
Step 1. बाटी या बाफले बनाते समय हमेशा मोटा आटा इस्तेमाल करें। अगर पूरा मोटा आटा न हो तो आधा सादा और आधा डेढ़ इंची (मोटा) आटा इस्तेमाल करें। 
 
Step 2. बाटी बनाते समय उसमें पाव कटोरी दही का इस्तेमाल अवश्य करें। 
 
Step 3. बाटी का आटा गूंथते समय नमक और मोयन के साथ थोड़ी-सी शक्कर बुरका देने से बाटी खिली-खिली बनती है। 
 
Step 4. बाटी बनाते समय मोयन अवश्य डालें। घी या तेल दोनों में से कुछ भी चल सकता है। 
 
Step 5. बाटी बनाते समय अपनी पसंदानुसार उसमें अजवाइन, जीरा या सौंफ अवश्य डालें। इससे बाटियों का स्वाद बढ़ जाएगा। 
 
Step 6. बाटी का आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 
 
Step 7. बाटी बनाने से आटा-एक घंटा पूर्व आटा गूंथकर रख लें। 
 
Step 8. बाटी को ओवन में धीमी आंच पर सेकें। 
 
Step 9. बाटी को घी चुपड़ते समय गरमा-गरम बाटी को पहले कपड़े से पकड़ कर हाथ से दबा दें और बीच में दो हिस्से हो जाने पर ही उसे घी में डुबोएं। 
 
बाफले बनाने हो तो क्या करें, जानिए :- 
 
Step 10. अगर आपका बाफले बनाने का मन है तो पहले आटा गूंथकर बाटी बना लें। 
 
Step 11. फिर एक पतेले या मोटे तले वाले बर्तन में पानी गरम रखें। 
 
Step 12. पानी उबलने के बाद तैयार करके रखी हुई बाटियां उबलते पानी में डालें और उबलने दें। बीच-बीच में झारे से चलाती रहें। 
 
Step 13. 15-20 मिनट बाद जब बाटी पानी में ऊपर की ओर तैरने लगे तब बाटी को गरम पानी से निकाल लें और थाली या परात में रखकर ठंडा होने दें। 
 
Step 14. उबली बाटी ठंडी होने के बाद ओवन गरम करके बाफलों को धीमी आंच पर सेकें। 
 
Step 15. अब बाफले के 2 टुकड़ों में तोड़कर अच्छी तरह घी में डुबो कर गरमा-गरम दाल और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
 
विशेष : उपरोक्त आसान टिप्स अपना कर अगर आप बाटी या बाफले बनाएंगी, तो निश्चित तौर पर आपकी बाटी खस्ता बनेगी और परिवार वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। 
 
- राजश्री कासलीवाल 

ALSO READ: दाल-बाटी, चूरमा से लगाएं नागदेवता को भोग, देंगे शुभाशीष, पढ़ें विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

National Safety Day 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

अगला लेख