rashifal-2026

ये 5 हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम, आज ही आजमाएं और काम को आसान बनाएं

5 बहुत काम के किचन टिप्स, हमेशा आएंगे काम

WD Feature Desk
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (18:11 IST)
kitchen tips : महिलाएं हमेशा रसोई-घर में व्यस्त रहतीं हैं। इतनी व्यस्तता के बाद भी वें कुछ सरल और आसान टिप्स से अनजान रहतीं हैं जिससे वो तुरंत या शॉर्टकट में अपना किचन का काम कर सकतीं हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में पढ़िए हर समय रसोई में काम आने वाले कुछ बहुत आसान हैक्स -  
 
1. किचन की कैंची की धार तेज करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
यदि आपके किचन की कैंची अच्छे से काम नहीं करती है और उसकी धार कमजोर हो गई है, तो आप इस ट्रिक को अपनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कैंची को नमक के डिब्बे में दो-तीन मिनट के लिए चला लें। ऐसा करने से आपकी कैंची की धार एकदम तेज हो जाएगी।
 
2. अगर चावल उबालते समय बच गया है बहुत सारा पानी तो करें ये काम
यदि चावल उबालते समय उनमें बहुत पानी बचा हुआ है तो आप उन्हें गैस पर रखकर 1 पीस ब्रेड डाल दें और ब्रेड को पलट भी दें। इसके बाद आप गैस बंद करके ब्रेड के पीस को कुछ देर चावल में ऐसे ही छोड़ दें। बाद में ब्रेड को निकालकर आप चिली फ्लेक्स डालकर खा भी सकते हैं। 
 
3. आसानी से लहसुन छीलने की ट्रिक
लहसुन की कलियां एक जार में डालें और जोर से हिलाएं। आप देखेंगे कि ये छिलके अपने आप लहसुन से हट चुके होंगे। इसके अलावा दूसरा तरीका ये है कि लहसुन को आसानी से छीलने के लिए लहसुन की कलियों को थोड़े टाइम के लिए गर्म पानी में डाल दें। फिर कुछ देर बाद जब आप लहसुन छिलेंगी तो बिना किसी मेहनत के सिर्फ ऊपर का हिस्सा काटने से ही पूरा छिलका निकल जाएगा। 
 
kitchen hacks
4. चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करते वक्त नहीं होगी परेशानी
इस हैक को अपनाने के लिए एक स्पंज की जरूरत होगी। सबसे पहले स्पंज को किचन काउंटर पर रखें और फिर स्पंज के ऊपर थोड़ा सा पानी डालें। अब इसके ऊपर चॉपिंग बोर्ड रखकर इस्तेमाल करें। 
 
5. सब्जियों को ऐसे साफ रखें
इस हैक से आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी सब्जियां किसी भी गंदगी और कीटनाशकों से मुक्त रहें। पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और अपनी सब्जियों को उसमें भिगो दें। इससे आपकी सब्जियों से हर तरह की गंदगी और कीटनाशक अलग हो जाएंगे। 
ALSO READ: दूध में जमानी है मोटी मलाई तो आजमाएं ये 5 टिप्स, बाजार जैसा आएगा स्वाद

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

अगला लेख