Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 (15:04 IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 (15:57 IST)
Tandoori Roti Recipe
Tandoori Roti Recipe : आजकल हर घर में टोस्टर और सैंडविच मेकर होना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मशीनों का इस्तेमाल सिर्फ ब्रेड सेंकने तक ही सीमित नहीं है? जी हां, आप इनसे और भी कई काम कर सकते हैं! आज हम आपको टोस्टर का एक ऐसा जुगाड़ बताएंगे जिससे आप घर पर ही फूली हुई, मुलायम और स्वादिष्ट तंदूरी रोटी बना सकते हैं। इस हैक को फॉलो करके आप भी घर पर आसानी से तंदूरी रोटी का लुत्फ़ उठा सकते हैं। ALSO READ: आटे में डालें बर्फ के टुकड़े, रोटी बनाने का नया तरीका जानें
ऐसे करें आटा तैयार:
एक बाउल में 3 कटोरी आटा लें और उसमें नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
आटे में एक कप दही और आवश्यकतानुसार पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।