पत्ता गोभी काटने में अब नहीं लगेंगे घंटों, जानें ये सिंपल हैक्स
मिनटों में कट जाएगी पत्ता गोभी, जान लें ये आसान हैक्स
Easy Ways To Cut Cabbage : पत्ता गोभी, एक ऐसी सब्जी जो हर मौसम में उपलब्ध रहती है, और हर घर में पसंद की जाती है। सलाद, चाइनीज, सब्जी, हर जगह इसका स्वाद हमें लुभाता है। लेकिन पत्ता गोभी को बारीक काटना, यही एक चुनौती होती है। अगर पत्ते मोटे या चौड़े-चौड़े कटे हुए हैं, तो सब्जी का स्वाद उतना अच्छा नहीं लगता।
ALSO READ: लोहे के बर्तनों से जुड़े इन 7 मिथकों पर ना करें यकीन, जानें क्या है सच्चाई
चॉपर से काटें पत्ता गोभी:
-
सबसे पहले, पत्ता गोभी के डंठल को निकाल दें।
-
अब पत्ता गोभी को चार-पांच लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें।
-
इन टुकड़ों को बीच से काटकर 3-4 टुकड़ों को चॉपर में डालें।
-
चॉपर चलाना शुरू करें और कुछ देर में आपकी पत्ता गोभी बारीक कट जाएगी।
-
आप जिस साइज में पत्ता गोभी काटना चाहते हैं, उसे काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
111