biodatamaker

बड़े दिन पर पारंपरिक तरीके से सजाया जाता है क्रिसमस ट्री

Webdunia
हर साल क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर मनाया जाता है जिसके लिए तैयारी भी जोर-शोर से की जाती है। क्रिसमस का विशेष क्रिसमस ट्री, वो सदाबहार पेड़ जो मौसम के अनुरूप जिसकी न तो पत्तियां झड़ती हैं और न ही इसमें कभी मुरझाहट आती है, हमेशा हरे-भरे रहने वाले इस ट्री को मसीही परिवार प्रभु येशु की तरह मानते हैं। जिस तरह प्रभु येशु नहीं बदलते वैसा ही यह पेड़ है, जिसे क्रिसमस पर सभी मसीही चर्चों एवं घरों में पारंपरिक तरीके से सजाया जाता है।
 
इन दिनों बाजार में भी आर्टिफिशियल ट्री की मांग खूब बढ़ गई है। क्रिसमस के कुछ दिन शेष रह गए हैं जिसके मद्देनजर सभी परिवारों में ट्री विशेष रूप से सजाया जाने लगा है। जानकारों की मानें तो इस ट्री के समक्ष लोग अपना गिफ्ट रखते हैं और फिर सांता क्लास उस गिफ्ट को बच्चों और बड़ों में बांटते हैं।
 
परंपरा है ट्री को सजाना :- हर साल क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर मनाया जाता है जिसके लिए तैयारी भी जोर-शोर से की जाती है। क्रिसमस पर मसीही परिवार के लोगों को केक से लेकर घरों की साफ-सफाई और मेहमानों के खाने पीने की तैयारियां, क्रिसमस ट्री को तैयार करना सभी कुछ करना होता है। बच्चे और बड़े सभी में क्रिसमस को लेकर खास उल्लास होता है। मसीही परिवारों में क्रिसमस ट्री की परंपरा सदियों पुरानी है। क्रिसमस ट्री का बाइबिल में उल्लेख नहीं है लेकिन क्रिसमस पर यह परंपरा सदियों पुरानी है। लोग इस हरे-भरे ट्री में प्रभु येशु का रूप देखते हैं।
 
क्रिसमस ट्री का महत्व :- सदाबहार रहने वाले इस ट्री को घरों में विशेष रूप से सजाया जाता है। क्रिसमस से पूर्व क्रिसमस ट्री का फंक्शन चर्चों के अलावा मसीही परिवारों, मिशनरी कॉलेजों एवं स्कूलों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस फंक्शन में आर्टिफिशियल ट्री का उपयोग अधिकतर होता है। आरोकेरिया नाम के इस ट्री के पास सभी मसीही अपने उपहारों को रखते हैं। विशेष रूप से डेकोरेट किए गए ट्री के पास से सांता इन उपहारों को उठाकर लोगों में बांटते हैं। क्रिसमस पर ऐसी ही परंपरा वर्षों से चलती आ रही है।
 
आर्टिफिशियल ट्री :- क्रिसमस के पर्व पर ट्री फंक्शन खास तौर पर होता है जिसके लिए लगभग सभी परिवारों में क्रिसमस ट्री को लाइटिंग से सजाया जाता है। यही वजह है कि बाजारों में आर्टिफिशियल ट्री के पॉट आसानी से मिल जाते हैं। चर्चों के अलावा घरों में सजने वाले इस ट्री की मांग क्रिसमस के करीब आने पर बढ़ रही है। सदाबहार शंकुधारी वृक्ष और क्रिसमस का शुभ संदेश हमारे दिलों में प्रेम, शांति, क्षमा एवं सेवा की नई ज्योति जलाते हैं। 

ALSO READ: क्रिसमस विशेष : नन्हे बच्चों के सवाल, सांता के जवाब...



 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख