Publish Date: Thu, 11 Oct 2018 (15:39 IST)
Updated Date: Thu, 11 Oct 2018 (15:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी को और तेज करते हुए प्रदेश के लिए वरिष्ठ नेताओं की सात सदस्यीय कोर समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंजूरी दे दी है।
समिति में जिन सात वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है उनमें पीएल पुनिया, भूपेश भगत, टीएस सिंहदेव, डॉ. चरनदास महंत, अरविंद नेताम, श्रीमती कमला मनहर तथा ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 11 Oct 2018 (15:39 IST)
Updated Date: Thu, 11 Oct 2018 (15:43 IST)