ganesh chaturthi

पुल के शिलान्यास पर BJP सांसद के पैर धोकर पीया जल...

Webdunia
सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (11:03 IST)
कार्यकर्ता अपने नेताओं की नजरों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। नेताओं की चापलूसी करने में कार्यकर्ता पीछे नहीं रहते हैं, लेकिन झारखंड में एक कार्यकर्ता ने तो चापलूसी की हदें ही पार कर दीं। उन्होंने अपने नेताजी को खुश करने के लिए मंच पर उनके चरण धोए और वह पानी पी लिया। नेताजी कार्यकर्ता की 'भक्ति' से बहुत खुश हुए और उन्होंने ट्‍वीट कर इसकी जानकारी भी दी।


झारखंड में गोड्डा के कलाली गांव में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बैठे थे और माइक थामे बीजेपी कार्यकर्ता पंकज साह सांसद महोदय के सम्मान में कसीदे गढ़ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि पुल का शिलान्यास कर सांसद महोदय ने कितना बड़ा काम किया है। कितना बड़ा उपकार किया। उनके तो चरण धोकर पीने का मन कर रहा है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने मंच पर थाली व पानी मंगवाया और सांसद निशिकांत दुबे के  पैर धोने लगे। हैरानी वाली बात यह है कि सांसद निशिकांत दुबे इस काम से गद्‍गद्‍ हो गए और पैर को आगे कर गर्व से धुलवाने लगे, मानो वे भगवान हैं और कोई भक्त उनके चरण प्रलाक्षन कर रहा हो।

कार्यकर्ता ने पैर धोकर गमछा मंगवाया और फिर सांसद महोदय के पैरों को साफ किया। इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे कुर्सी पर जा बैठे। यह सांसद भक्ति यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि अपने नेताजी को खुश करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ने पैर धुले पानी को अंजुली में लिया और चरणामृत की तरह पी लिया। बीजेपी सांसद भी अपने इस भक्त को पाकर धन्य हो रहे थे। वहां की जनता भी इस दृश्य को देखकर उसका आनंद ले रही थी। भाजपा सांसद ने भक्ति की खुशी को टि्वटर व फेसबुक पर भी साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुनिया को बता दिया कि वे कितने महान हैं और उनके कार्यकर्ता कितने धन्य हैं।

मामले को लेकर जब सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा तो सांसद महोदय ने सफाई दी कि अगर कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार पैर धोकर कर रहा है, तो इसमें क्या गजब हुआ? झारखंड में अतिथि के पैर धोए ही जाते हैं। इसको राजनीतिक रंग क्यों दिया जा रहा है? उन्होंने सफाई दी कि क्या अतिथि का पैर धोना गलत है? अगर ऐसा है तो अपने पूर्वजों से पूछिए। क्या कृष्ण ने सुदामा के पैर नहीं धोए थे।
फोटो सौजन्‍य : फेसबुक 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख