Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : मायावती और बीएसपी के सितारे कितनी रोशनी फैलाएंगे?

Webdunia
उत्तरप्रदेश की राजनीति की बात हो और मायावती का नाम न आए ऐसा तो संभव ही नहीं, इस बार अखिलेश के साथ आकर वे राजनीति का नया खेल खेल रही हैं। 23 मई को परिणाम आने आरंभ हो जाएंगे आइए जानते हैं मायावती और बीएसपी के सितारे कितनी रोशनी फैलाएंगे... 
 
: बसपा, राहु-मंगल के दशा काल से गुजर रही है।
: मतदान के पहले दो चरणों के दौरान बृहस्पति जन्म के बृहस्पति के ऊपर से आगे बढ़ा था। शेष चरणों के दौरान यह 10 वें भाव के स्वामी मंगल पर से गुजरा है।
: बसपा के फाउंडेशन चार्ट में शनि और केतु का गोचर चौथे घर से चंद्रमा पर से हो रहा है। 
 
क्या कहता है ज्योतिष : बसपा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा। अनुकूल सितारों के मुताबिक पार्टी अपने मतदाता-आधार का विस्तार करेगी। इतना ही नहीं पारंपरिक मतदाता भी पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे। इन सबके बीच चुनावों में बसपा के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। लेकिन, शनि के गोचर का प्रभाव परिणामों में काफी कठिन मुकाबले का संकेत देता है।
 
 हालांकि पार्टी का प्रतिबद्ध वोट बैंक पार्टी को अपना समर्थन जारी रखेगा, लेकिन बसपा के आंतरिक कलह के कारण वह इसका पूरा लाभ लेने में असफल साबित होगी। बीएसपी को आंतरिक संघर्षों का सामना करना पड़ा है, जो चुनाव अभियान के दौरान खुलकर सामने भी आया है।  पार्टी नेतृत्व के लिए काफी मुश्किल भरा कार्य होगा सबको साथ लेकर चलना। सितारों का संकेत है कि बसपा प्रतिद्वंद्वी पार्टी के वोट शेयर में थोड़ा सेंध तो लगाएगी, लेकिन अंतिम रुप से अपने लक्ष्य को हासिल कर पाने में वह सक्षम नहीं हो सकेगी। 
 
बसपा के प्रदर्शन में सुधार होगा और उसका वोट शेयर भी बढ़ेगा। पार्टी की सीट संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बीएसपी वांछित लाभ प्राप्त नहीं कर पाएगी और कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में उसकी स्थिति कमजोर होने की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख