Hanuman Chalisa

Budget 2019 : बजट में क्या है आपके हित की खास बातें, जानिए

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (11:52 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश किया। आजादी के बाद से देश में अब तक 14 बार अंतरिम बजट पेश हुए हैं। बजट में आपके हित की क्या खास बाते हैं? जानिए बिंदुवार
 

- 40 हजार रुपए के ब्याज पर कोई टीडीएस नहीं काटा जाएगा।
- स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हज़ार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया।
- टैक्स सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपए की।
- मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ कम करना प्राथमिकता।
- 24 घंटे आईटी रिटर्न की प्रोसेसिंग।
- टैक्स मूल्यांकन के लिए दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।
- अगले 5 सालों में 1 लाख डिजिटल गांव बनाएंगे।
- कम तनख्वाह वालों को गारंटिड पेंशन स्कीम का ऐलान।
- कर्मचारी की मृत्यु पर ईपीएफ 2 लाख से बढ़कर 6 लाख।
- कौशल विकास योजना से 1 करोड़ युवाओ का फायदा।
- महिलाओं की मैटेरनिटी लीव 26 हफ्ते तक बढ़ाई गई।
- गर्भवती महिलाओं के लिए पीएम मातृ योजना।
- 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपए प्रतिमाह तक की पेंशन।
- तेज विकास के चलते ईपीएफओ की सदस्यता में पिछले दो वर्षों के दौरान 2 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने ग्रेच्युटी लिमिट को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का फैसला किया है।
- 21 हजार रुपए तक के वेतन वालों को मिलेगा बोनस
- कॉलेजों में 25 फीसदी सीटें बढ़ेगी।
- सरकार ने गरीबों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की।
- श्रमिकों का बोनस बढ़ाकर 7 हजार रुपए किया।
- श्रमिकों की मौत पर मुआवजा बढ़कर 6 लाख रुपए किया।
- मुद्रा योजना के तहत 75 प्रतिशत बेनिफिशियरी महिलाएं हैं, मातृत्व अवकाश अब 26 महीने का है।
- उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। 6 करोड़ कनेक्शन पहले ही दिए जा चुके हैं।
- पशुपालन और मत्स्य के किसानों को 'किसान क्रेडिट कार्ड' के जरिए लोन लेने वाले किसानों को कर्ज में दो फीसदी ब्याज की छूट।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किस्तों में मिलेगा पैसा। हर किसान के खाते में सीधे 6 हजार रुपए जाएंगे। 1 दिसंबर 2018 से लागू होगी योजना, 12 करोड़ किसानों को होगा फायदा। 2 हेक्टयर क्षेत्र वाले किसानों को मिलेगा फायदा। 22 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

क्यों खास है उत्तरकाशी का काशी विश्वनाथ मंदिर? दक्षिण की ओर झुका है 56 सेमी ऊंचा स्वयंभू शिवलिंग

अगला लेख