Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

औरों में कहां दम था मूवी प्रिव्यू: अजय देवगन-तब्बू की 23 साल लंबी कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Auron Mein Kahan Dum Tha

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 27 जुलाई 2024 (07:02 IST)
औरों में कहां दम था एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसे नीरज पांडे ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और जिम्मी शेरगिल लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
 
यह फिल्म अक्टूबर 2022 में अनाउंस हुई थी और फरवरी 2023 से इसकी शूटिंग शुरू हुई जो दिसम्बर 2023 को खत्म हुई। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई, दिल्ली और लखनऊ में हुई है।   

Auron Mein Kahan Dum Tha

 
फिल्म की कहानी एक कपल के इर्दगिर्द घूमती है जिनकी कहानी सन् 2000 से 2023 तक 23 साल तक फैली हुई है। कृष्णा (अजय देवगन/शांतनु माहेश्वरी) कई हत्याओं में शामिल हो जाता है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। 
 
इसके कारण वसुधा (तब्बू/सई मांजरेकर) उससे अलग हो जाती है और अभिजीत (जिम्मी शेरगिल) से शादी कर लेती है। 22 साल बाद जब कृष्णा को माफ़ी मिलने के बाद जेल से रिहा किया जाता है, तो वह वसुधा से मिलने के लिए तरसता है। आखिर कृष्णा और वसुधा की फाइनल मुलाकात में क्या होता है? 

Auron Mein Kahan Dum Tha
 
निर्देशक के बारे में 
नीरज पांडे ने 2008 में 'ए वेडनेसडे' जैसी फिल्मों से दर्शकों को चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने 'स्पेशल 26 (2013), बेबी (2015), एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) जैसी बेहतरीन फिल्में दीं। 'अय्यारी' (2018) की असफलता के 6 साल बाद नीरज बतौर निर्देशक फिल्म लेकर आ रहे हैं। 
  • निर्माता: शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक, संगीता अहिर 
  • निर्देशक: नीराज पांडे
  • गीतकार: मनोज मुंतशिर
  • संगीतकार: एमएम क्रीम
  • कलाकार : अजय देवगन, तब्बू, जिम्मी शेरगिल, सई मांजरेकर, शांतनु माहेश्वरी 
  • रिलीज डेट : 2 अगस्त 2024  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज का लेटेस्ट चुटकुला : जब भाई देख लड़की के बदले तेवर