Hanuman Chalisa

तो 'मोगैम्बो खुश हुआ' अमरीश पुरी नहीं, ये एक्टर बोलता

समय ताम्रकर
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (18:36 IST)
मोगैम्बो खुश हुआ, बॉलीवुड इतिहास का एक बहुत ही प्रसिद्ध संवाद है। यह फिल्म 'मि. इंडिया' का है जो 1987 में रिलीज हुई थी। बरसों बीत गए, लेकिन यह डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर है। अत्यंत साधारण सा संवाद है। बोलचाल की भाषा जैसा, लेकिन जिस तरीके से इसे अमरीश पुरी ने फिल्म में बार-बार बोला, यह लोकप्रिय हो गया। ध्यान देने की बात यह है कि फिल्म में अमरीश पुरी ने खलनायक की भूमिका अदा की थी और खलनायक का संवाद हीरो के संवादों पर भारी पड़ा। 
 
शेखर कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हीरो के रोल में अनिल कपूर हैं और हीरोइन थीं श्रीदेवी। फिल्म के निर्माता हैं बोनी कपूर। बोनी ने अपने भाई अनिल के करियर को रफ्तार देने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया था। उस दौर में श्रीदेवी नंबर वन एक्ट्रेस थीं। 
 
बोनी इस फिल्म में श्रीदेवी को ही अनिल की हीरोइन बनाना चाहते थे, ताकि श्रीदेवी को देखने दर्शक सिनेमाघर आएं और इसी बहाने छोटे भाई की गाड़ी भी चल निकले। 
 
श्रीदेवी उस दौर की सबसे महंगी नायिका थीं। वे आठ से साढ़े आठ लाख प्रति फिल्म लेती थीं। बोनी ने उन्हें दस लाख से भी ज्यादा रुपये देकर साइन किया। खुद श्रीदेवी हैरत में पड़ गई थीं। 
 
फिल्म में विलेन का किरदार भी दमदार था। इस रोल के लिए अनुपम खेर को चुना गया। उनका स्क्रीन टेस्ट हुआ। फिल्म की टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि अनुपम विलेन के रूप डरा नहीं पा रहे हैं बल्कि फनी लग रहे हैं। 
 
अनुपम की जगह अमरीश पुरी को लिया गया। शेखर कपूर को वे 'परफेक्ट' लगे। अमरीश ने मोगैम्बो को इस तरह से निभाया कि दर्शक फिल्म देखते समय उनसे डरते रहे। अमरीश पुरी को भी फीस के रूप में दस लाख रुपये मिले। उस दौर में किसी विलेन को इतनी बड़ी रकम पहले कभी नहीं मिली थी। 
 
फिल्म रिलीज हुई। पसंद की गई। मि. इंडिया के बराबर मोगैम्बो को भी याद किया गया और इसके पीछे अमरीश पुरी का यादगार अभिनय रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान, भारी बारिश के बीच घर रोशनी और फूलों से सजा

सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई घर की खास पेंटिंग, गायत्री मंत्र और कलमा का अनूठा संगम

हम रोज क्या खा रहे हैं, यही सबसे बड़ा सवाल है...: 'द इंडिया स्टोरी' के निर्देशक चेतन डीके बोले- फिल्म देखकर लोगों की नींद उड़ गई

क्या सेंसर बोर्ड ने होल्ड किया 'मातृभूमि' का सर्टिफिकेशन? सलमान खान फिल्म्स ने बताया सच

‘जाने तू या जाने ना’ को 18 साल पूरे: आज भी क्यों दिल जीत लेती है ये फिल्म?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख