फिल्म '83' में कपिल देव की भूमिका निभाना रणवीर सिंह के लिए नहीं था आसान

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (18:00 IST)
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म '83' बन कर तैयार है, लेकिन फिल्म की रिलीज पिछले साल से ही कोविड-19 के कारण अटकी हुई है। अब फिल्म को जून में प्रदर्शित करने की घोषणा इस उम्मीद के साथ की है कि तब तक हालात पूरी तरह सुधर जाएंगे। 
 
यह फिल्म 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पर आधारित है। विश्व कप शुरू होने के पहले कोई भी भारतीय टीम को दावेदार नहीं मान रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने अद्‍भुत प्रदर्शन करते हुए विश्व कप का खिताब जीत लिया। 


 
कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया और विश्व की नामी टीम को धूल चटा दी। कपिल ने अपने प्रदर्शन से दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरित किया और टीम ने विजेता बन कर ही दम लिया। 
 
फिल्म '83' में इसी यात्रा को दर्शाया गया है और कपिल देव की भूमिका अभिनेता रणवीर सिंह ने निभाई है। जब रणवीर को इस रोल के लिए चुना गया था तो कुछ लोगों को शक था कि क्या यह भूमिका रणवीर निभा पाएंगे? 
 
रणवीर सिंह ने कपिल देव बनने के लिए खासी मेहनत की। कपिल के साथ समय बिताया। उस सफर के बारे में चर्चा की। कपिल देव की बॉडी लैंग्वेज को पकड़ा। कपिल जैसा लुक अपनाया। साथ ही क्रिकेट भी सीखा और कपिल के अंदाज में शॉट लगाने के बारे में भी जानकारी हासिल की। 


 
क्रिकेट सीखना रणवीर के लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि यहां तकनीक हावी हो जाती है। जरा सी भी चूक को होशियार दर्शक पकड़ सकते हैं और उनका फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो सकता है। इस बात का रणवीर ने खासा ध्यान रखा। 
 
फिल्म की एक तस्वीर में रणवीर सिंह कपिल देव का मशहूर नटराज शॉट लगाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर फिल्म में उस सीन की है जहां कपिल देव ने 1983 के क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे।
 
कपिल बनने में रणवीर कितने सफल हुए हैं, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिल्म के जो पोस्टर सामने आए हैं, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि रणवीर ने मेहनत तो बहुत की है। 
 
रणवीर चाहते हैं कि उनकी मेहनत अब सबके सामने आए। इंतजार उनके लिए भी और दर्शकों के लिए भी लंबा होता जा रहा है। फिल्म देखने का मजा निश्चित रूप से बड़ी स्क्रीन पर ही आएगा। यही कारण है कि फिल्म के निर्माताओं ने अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म वालों की बातों को अनसुना किया है। 
 
कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी वि‍र्क सहित कई अन्य एक्टर्स हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं जूनियर एनटीआर का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रख दिया था फिल्मी दुनिया में कदम

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' में टाइम लूप का रहस्य, जानिए पूरी कहानी

जब अनु अग्रवाल के पोस्टर की वजह से लग गया था ट्रैफिक जाम, लेट पहुंचने की वजह से अमिताभ को मांगनी पड़ी थी माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आया इमोशनल लीप, समृद्धि शुक्ला बोलीं - जैसे एक नई कहानी शुरू हो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख