सलमान खान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, पकड़ाया 29 साल से फरार अपराधी

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (12:17 IST)
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बंगले से एक वॉन्टेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। सलमान के बंगले की पिछले 15 साल से देखरेख करने वाले एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने तीन दशक पुराने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।


सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। 62 साल के इस शख्स के यहां कार्यरत होने की सूचना मुंबई पुलिस को अपने एक गुप्तचर से मिली। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर से सूचना मिलने पर पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला।
 
ALSO READ: 'बिग बॉस 13' को लेकर बढ़ा विवाद, अब करणी सेना ने की सलमान के शो को बंद करने की मांग
 
पुलिस को आते देख राणा ने बंगले से फरार होने की कोशिश की लेकिन चूंकि पुलिस ने उस वक्त बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था लिहाजा वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया।

पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया और उसके बाद से लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।


कई साल से सेशंस कोर्ट उसके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी कर रही थी लेकिन पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी। वर्ली में अपने घर पर वह कभी पुलिस को नहीं मिला।
 
खबरों के अनुसार इस मामले में पुलिस सलमान खान से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि पता चल सके कि राणा उनके संपर्क में कब, कैसे और किसके माध्यम से आया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More