Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेखा के बारे में ऐसे खुलासे... रह जाएंगे दंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rekha

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (17:20 IST)
फिल्म अभिनेत्री रेखा की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। उनकी जिंदगी हमेशा रहस्यमयी रही है। उनके कई राज उजागर हुए हैं यासिर उस्मान द्वारा लिखी किताब 'रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी' में। पेश है रेखा के कुछ किस्से।
 
15 वर्ष की रेखा 'अनजाना सफर' की शूटिंग कर रही थीं। निर्देशक ने एक्शन बोला और हीरो विश्वजीत ने रेखा को चूमना शुरू कर दिया। रेखा को किसिंग सीन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 5 मिनट तक विश्वजीत चूमते रहे और रेखा की आंखों से आंसू बहते रहे। यूनिट के लोग सीटियां मार रहे थे। रेखा डर गईं और उन्होंने विरोध नहीं किया। 
Rekha

रेखा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने विनोद मेहरा से शादी की थी। दोनों ने कोलकाता में गुपचुप तरीके से शादी कर ली और मुंबई में विनोद मेहरा के घर आए। वहां पर विनोद की मां आग बबूला होकर खड़ी थी। रेखा का स्वागत उन्होंने चप्पल से किया। रेखा उनका आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तो विनोद की मां ने उन्हें धक्का दे दिया। रेखा को मारने के लिए चप्पल निकाल ली। यह नजारा देख रेखा भाग खड़ी हुई।
Rekha

इस पुस्तक के एक हिस्से में लिखा है कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा मांग में सिंदूर भर कर पहुंच गईं। मेहमान और मीडिया चौंक गए। उन्हें शक हुआ कि कहीं रेखा ने गुपचुप शादी तो नहीं कर ली। उस समय उनके और अमिताभ के नजदीकियों के चर्चे थे। उसी पार्टी में अमिताभ भी मौजूद थे। रेखा उनके पास पहुंच गईं और बातचीत शुरू कर दी। यह देख जया बच्चन गुस्से से लाल हो गईं।
Rekha

अमिताभ बच्चन और रेखा के चर्चे जब खूब होने लगे तो अमिताभ की पत्नी जया चिंतित हो गई। उन्होंने अमिताभ पर दबाव डाला कि रेखा के साथ उन्हें फिल्म नहीं करना चाहिए। रेखा को यह बात कुछ फिल्म निर्माताओं ने बताई कि अमिताभ अब रेखा के साथ फिल्म नहीं करना चाहते हैं। जब अमिताभ से रेखा ने पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में एक शब्द नहीं बोलूंगा, मुझसे कुछ भी मत पूछो।

रेखा को लेकर यह भी खुलासा हुआ है कि वे मुकद्दर का सिकंदर के ट्रायल शो में प्रोजेक्शन रूम में मौजूद थीं। वे वहां से सभी को देख पा रही थीं, लेकिन उन्हें कोई नहीं देख रहा था। रेखा ने देखा कि जया बच्चन अपने माता-पिता के साथ फिल्म देखने के लिए आईं। अमिताभ और रेखा के रोमांटिक दृश्यों के दौरान जया बच्चन की आंखों से आंसू निकल रहे थे। अमिताभ-रेखा की केमिस्ट्री को देख वह घबरा गईं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंडली भाग्य एक्ट्रेस सना सैयद बनीं मां, नवरात्रि में दिया प्यारी सी बेटी को जन्म