250 करोड़ रुपए के बजट में विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे हिंदू सभ्यता पर 3 फिल्में

Vivek Agnihotri
Webdunia
फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री हिंदू सभ्यता के इतिहास पर तीन फिल्मं बनाने जा रहे हैं। इन फिल्मों का बजट 250 करोड़ रुपए होगा। यह फिल्में एक ही कहानी से जुड़ी 3 पटकथाएं होगी।
 
विवेक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस परियोजना के लिए काफी शोध किया गया है। 10 सदस्यों की समिति में प्रतिष्ठित और पुरस्कार विजेता विद्वान, इतिहासकार, पुरातत्वविद्, ज्योतिष विशेषज्ञ और मानवविज्ञानी शामिल थे और इसका नेतृत्व विवेक कर रहे थे। 
 
इन फिल्मों के लिए कलाकारों का चयन उनकी की अगली फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' रिलीज होने के बाद किया जाएगा। विवेक ने कहा कि द ताशकंद फाइल्स अपने आप में ही एक अलग फिल्म है। तीन साल के गहन शोध के बाद हम इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू कर चुके हैं और इसे 2019 की शुरुआत में रिलीज करने की सोच रहे हैं। 
 
विवेक ने कहा कि जहां तक मेरी ट्राइलॉजी का सवाल है, मैं यह कहना चाहूंगा कि मैंने तो अभी इसकी नींव रखी है। इसमें वेदों, महाभारत, इंदु वैली और प्रकृति से संबंधित हिंदू सभ्यता से जुड़ी अन्य चीजों को भी दर्शाया जाएगा।
 
कुछ समय पहले तनुश्री दत्ता ने विवेक पर आरोप लगाया था कि 'चॉकलेट' फिल्म की शूटिंग के दौरान विवेक ने उन्हें कपड़े खोलकर इरफान खान को क्यू देने के लिए कहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तंगहाली के दिनों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेचा धनिया, सिक्योरिटी की नौकरी से भी निकाला

अनिल कपूर से शादी करने से पहले सुनीता ने रखी थी ये शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख