फिल्म 'वॉर' का नया पोस्टर आउट, टाइगर श्रॉफ ने दी रितिक रोशन को चुनौती

Webdunia
टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर' के लिए काफी चर्चा में हैं। दोनों इस फिल्म में पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।


टाइगर श्रॉफ ने वॉर का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, 'इस लड़ाई में सिर्फ एक ही जीतेगा। रितिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हो?' टाइगर ने रितिक रोशन को खुलेआम चुनौती दे डाली है कि वो उन्हें हराने वाले हैं।

रितिक ने भी शानदार अंदाज में टाइगर को जवाब दिया है। रितिक ने लिखा, यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं।
 
इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर के कई सीन में टाइगर श्रॉफ रितिक रोशन का पीछा करते नजर आ रहे थे। कई जगह पर तो दोनों एक दूसरे के सामने बंदूक ताने भी नजर आ रहे थे।

फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। टीजर और अब इस पोस्ट को देखकर ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कुछ नया करने जा रहे हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर विश्व सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म है जिसे आर्कटिक सर्कल में शूट किया गया है। इस फिल्म के टीजर में खतरनाक स्टंट्स और एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। रितिक और टाइगर का एक फाइट सीन फिनलैंड में शूट हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युध्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की कड़ी मेहनत, 20 किलो वजन किया कम

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More