साउथ की इस एक्ट्रेस के लिए 'साहो' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे प्रभास!

Webdunia
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही थी, जिसे बाद में बदलकर 30 अगस्त कर दिया गया है।


प्रभास अपनी फिल्म के साथ-साथ शादी और लव लाइफ के लिए भी काफी लंबे समय से सुर्खियों में हैं। अनुष्का शेट्टी के साथ तो उनके अफेयर से लेकर शादी तक की खबरें तक आ चुकी हैं। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि प्रभास एक यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर सकते हैं। 
 
अब एक बार फिर प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड और साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के लिए साहो की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखेंगे। हालांकि जल्द ही इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी।
 
प्रभास और अनुष्का ने साउथ की कई फिल्मों में एक-दूसरे के अपोजिट काम किया है। बाहुबली में भी दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। दोनों के अफेयर की चर्चा तेलुगु फिल्म डार्लिंग में दोनों की पेयरिंग के बाद से होने लगी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More