सनी देओल को ऐसा गुस्सा आया कि जेब में हाथ डाल फाड़ दी जींस

Webdunia
रविवार, 18 अप्रैल 2021 (17:28 IST)
सनी देओल परदे पर जब गुस्सा प्रदर्शित करते हैं तो विलेन घबरा जाते हैं और दर्शक उत्साहित हो जाते हैं। अपनी इमेज के विपरीत रियल लाइफ में सनी देओल बेहद 'कूल' किस्म के इंसान हैं, लेकिन कुछ गलत देखते हैं तो पारा चढ़ जाता है। ऐसी ही एक घटना घटी थी फिल्म 'डर' की शूटिंग के दौरान।
 
सनी देओल ने इस बात की पुष्टि बिग बॉस 7 शो में सलमान खान से भी की थी जब वे अपनी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' का प्रमोशन करने के लिए गए थे।


 
'डर' को यश चोपड़ा निर्देशित कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख खान और जूही चावला भी थे। शाहरुख उस समय बड़े स्टार नहीं बने थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी को महसूस होने लगा कि उनके रोल के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उनके बजाय शाहरुख के रोल को महत्व दिया जा रहा है। 
 
एक दिन सनी सेट पर थे और उनकी कोई पूछ-परख नहीं हो रही थी। वे कन्फ्यूज थे कि क्या करें। गुस्सा उनका बढ़ता जा रहा था। जींस और टी-शर्ट वे पहने हुए थे। जींस की जेब में हाथ डाले खड़े सनी का पारा चढ़ता जा रहा था।

जब गुस्सा बढ़ गया तो जेब में हाथ डाले हुए ही उन्होंने अपनी जींस नीचे तक फाड़ डाली। यह देख सेट पर उपस्थित लोगों की आंखें फटी रह गईं और वे डर भी गए कि पता नहीं सनी को क्या हो गया। वे घबराकर भागने लगे। इसके बाद सनी भी वहां से निकल लिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More