सोनम कपूर की शादी की तारीख बदली, अब मुंबई में होगी शादी

Webdunia
फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तारीख और स्थान बदल गए हैं। पहले 6 मई को होने जा रही शादी अब 29 अप्रैल को होगी। स्थान भी बदल गया है। बजाय स्विट्ज़रलैंड के यह शादी अब मुंबई में होगी। 
 
सूत्रों के अनुसार स्विट्ज़रलैंड जाने में कई दिक्कत थी। लोगों को एक साथ ले जाना संभव नहीं हो पा रहा था। परिवार के कई सदस्य बुजुर्ग हैं जो इतनी लंबी यात्रा नहीं कर पाते, लिहाजा शादी को मुंबई में ही करने का फैसला ले लिया गया। 
 
मुंबई में शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा क्योंकि सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं। शादी और रिसेप्शन के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं और कई फिल्मी सितारों तक ये पहुंच गए हैं। 
 
संगीत सेरेमनी भव्य पैमाने पर होगी। फराह खान इसे कोरियोग्राफ कर रही हैं। फराह ने रिहर्सल कराना शुरू कर दिया है। इसमें सोनम के माता-पिता और नजदीकी लोग परफॉर्म करेंगे। प्रेम रतन धन पायो के टाइटल ट्रैक पर करण जौहर के परफॉर्म करने की खबर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

चश्मे बद्दूर बनाने वाली साई परांजपे का खुलासा: 'शबाना आज़मी ने पूछा था- आंसू बाईं आंख से गिरे या दाईं से?'

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

हेरा फेरी 3 पर छाया संकट, परेश रावल को छोड़ना पड़ा भारी, अक्षय ने मांगा करोड़ों का हर्जाना

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर से कांप उठा यूट्यूब: वॉर 2 टीज़र से मचा धमाल

क्या आप जानते हैं जूनियर एनटीआर का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रख दिया था फिल्मी दुनिया में कदम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख