Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनम कपूर की शादी की तारीख बदली, अब मुंबई में होगी शादी

Advertiesment
सोनम कपूर
फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तारीख और स्थान बदल गए हैं। पहले 6 मई को होने जा रही शादी अब 29 अप्रैल को होगी। स्थान भी बदल गया है। बजाय स्विट्ज़रलैंड के यह शादी अब मुंबई में होगी। 
 
सूत्रों के अनुसार स्विट्ज़रलैंड जाने में कई दिक्कत थी। लोगों को एक साथ ले जाना संभव नहीं हो पा रहा था। परिवार के कई सदस्य बुजुर्ग हैं जो इतनी लंबी यात्रा नहीं कर पाते, लिहाजा शादी को मुंबई में ही करने का फैसला ले लिया गया। 
 
मुंबई में शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा क्योंकि सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं। शादी और रिसेप्शन के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं और कई फिल्मी सितारों तक ये पहुंच गए हैं। 
 
संगीत सेरेमनी भव्य पैमाने पर होगी। फराह खान इसे कोरियोग्राफ कर रही हैं। फराह ने रिहर्सल कराना शुरू कर दिया है। इसमें सोनम के माता-पिता और नजदीकी लोग परफॉर्म करेंगे। प्रेम रतन धन पायो के टाइटल ट्रैक पर करण जौहर के परफॉर्म करने की खबर है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूप की रानी चोरों का राजा के लिए सतीश कौशिक ने माफी मांगी