Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं शरवरी वाघ, मुंज्या ने दिलाया नेशनल क्रश का टैग

हमें फॉलो करें राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं शरवरी वाघ, मुंज्या ने दिलाया नेशनल क्रश का टैग

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 14 जून 2024 (14:25 IST)
Sharvari Wagh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ 14 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शरवरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मुंज्या' की सक्सेस को लेकर छाई हुई है। शरवरी का जन्म 1997 में मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ है। मुंबई के दादर पारसी यूथ्स असेंबली हाई स्कूल और रूपारेल कॉलेज से पढ़ाई करने वाली शरवरी एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 
 
शरवरी वाघ के नाना मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने-माने बिल्डर हैं, जबकि उनकी मां नम्रता आर्किटेक्ट हैं। इनके अलावा उनकी बहन कस्तूरी भी आर्किटेक्ट हैं। शरवरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharvari (@sharvari)

शरवरी ने साल 2015 में रिलीज फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। इसके बाद उन्होंने बाजीराव मस्तानी में भी असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। सोनू के टीटू की स्वीटी में भी उन्होंने इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाया।
 
शरवरी ने साल 2020 में वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में माया श्रीनिवासन का किरदार भी निभाया है। शरवरी वाघ ने साल 2021 में फिल्म 'बंटी और बबली 2' से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharvari (@sharvari)

वहीं अब 'मुंज्या' के साथ शरवरी ने अपनी पहली हिट फिल्म दी है। इस फिल्म की सक्सेस के साथ ही शरवरी वाघ बॉलीवुड की नई नेशनल क्रश भी बन गई है। शरवरी वाघ की खूबसूरती और उनके लुक्स की चर्चा हर तरफ हो रही है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharvari (@sharvari)

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने छोटे से फिल्मी करियर में शरवरी ने दो बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए उन्हें साल 2022 का डेब्यू का आईफा अवॉर्ड और बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रैकिंग करने का शौक है तो क्या-क्या सावधानी जरूरी है, खराब मौसम के अलावा क्या होती हैं चुनौतियाँ