Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 (12:40 IST)
Updated Date: Fri, 14 Jun 2024 (12:44 IST)
Sunny Leone dance program: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सनी की एक झलक देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लग जाती है। हाल ही में तिरुवनंतपुर में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में सनी लियोनी का डांस शो होने वाला था।
हालांकि यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने कॉलेज कैंपस में सनी लियोनी के डांस शो की इजाजत देने से मना कर दिया है। इसका कारण उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कैंपस में बाहरी बैंड के प्रस्तुति देने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश है। 'टेक फेस्ट' के तहत छात्र संघ ने 5 जुलाई को एक कार्यक्रम में सनी लियोनी को बुलाने की योजना बनाई थी।
यूनिवर्सिटी से अनुमति प्राप्त किए बिना कार्यक्रम आयोजित करने के कॉलेज यूनियन के निर्णय का प्रशासन ने विरोध किया है। कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कैंपस में हाल ही में हुई भगदड़ की घटना के बाद परिसर में बाहरी बैंड के प्रस्तुति देने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है।
कुलपति ने कहा, उन्हें इस कार्यक्रम के पोस्टर को देखने के बाद इस बारे में पता चला। यह भी नियम है कि परिसर के अंदर होने वाले कार्यक्रमों के लिए बाहर से धन एकत्र नहीं किया जाना चाहिए। इस विशेष कैंपस में केवल 300 छात्र हैं और बॉलीवुड सेलेब्रिटी को बुलाने के लिए बहुत अधिक राशि एकत्र करने की जरूरत पड़ेगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही फिल्म 'कोटेशन गैंग' के साथ मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह अपनी विश्व स्तर पर प्रशंसित फिल्म 'कैनेडी' की रिलीज का भी इंतजार कर रही है, जो अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित है। उनके पास पाइप लाइन में हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म और एक मलयालम फिल्म भी है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें