आर्यन खान को जमानत मिलने पर शाहरुख ने ली राहत की सांस, आंखों में आए खुशी के आंसू

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (11:34 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके परिवार की मन्नत आखिरकार गुरुवार को पूरी हो गई। ड्रग्स केस में 25 दिन से जेल में बंद शाहरुख के लाडले बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। आर्यन को जमानत मिलते ही उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।

 
आर्यन को जमानत मिलने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जाहिर की है। वहीं शाहरुख के घर के बाहर भी ‍दिवाली जैसा माहौल है। फैंस मन्नत के बाहर जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। वहीं आर्यन की जमानत का आदेश आने के बाद शाहरुख की आंखों में भी खुशी के आंसू आ गए। 
 
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख के चेहरे की जो मुस्कुराहट गायब थी, वह फिर लौट आई है। आर्यन की जमानत की खबर के बाद शाहरुख खान की तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें वह अपनी लीगल टीम के साथ मुस्काते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
वहीं आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की हालत बयां किया है। मुकुल रोहतगी ने बताया कि जैसे ही शाहरुख खान को यह पता चला कि जमानत मंजूर हो गई है, उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। 
 
उन्होंने कहा, जब शाहरुख मुझसे पहली बार मिलने आए थे तब उनकी आंखों में आंसू थे। लेकिन अब उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे क्योंकि उन्होंने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान थे। इस मामले के लिए उन्होंने अपने नोट्स खुद बनाए और मुझसे उस पर चर्चा करते थे।
 
बता दें कि आर्यन खान को जमानत तो मिल गई है लेकिन वह अभी तक जेल से बाहर नहीं आए हैं। कोर्ट आज जेल से आर्यन की रिहाई के ऑर्डर जारी करेगा। जिसके बाद उन्हें आज या कल जेल से छोड़ा जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More