Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख की इस खासियत पर फिदा हैं आमिर खान

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (17:47 IST)
अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि उनके दोस्त शाहरुख खान बढ़िया मनोरंजन करते हैं और एक बेहतरीन किस्सागो हैं। आमिर ने कहा कि हालांकि वे दोनों ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के हैं लेकिन वह शाहरुख को सुनना पसंद करते हैं।
 
आमिर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैंने शाहरुख के साथ कई बार वक्त बिताया है। उनका साथ मनोरंजक होता है, वह एक बेहतरीन किस्सागो हैं। मेरे खयाल से उनकी और मेरी तुलना की जाए तो मैं कहीं ज्यादा उत्सुक किस्म का हूं क्योंकि मैं उन्हें सुनना चाहता हूं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से वह कहानियां सुनाते हैं, मुझे उनका तरीका पसंद है।’ वह अपने आगामी प्रोडक्शन ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के प्रचार में व्यस्त हैं। उनमें वह मदमस्त संगीतकार की भूमिका में हैं।
 
आमिर ने कहा कि यह भूमिका उनके लिए कठिन है क्योंकि किरदार का मानना है कि वह सर्वश्रेष्ठ है जबकि वह अपने काम पर हमेशा सवाल उठाते रहते हैं। मैं खुद का आलोचक हूं जबकि फिल्म का किरदार ऐसा नहीं है।
 
उन्होंने उन खबरों को खारिज किया, जिनके मुताबिक फिल्म का किरदार संगीतकार अनु मलिक से प्रेरित है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को दी रेस्ट की सलाह, सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग से लिया ब्रेक, फैंस से मांगी माफी

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख