Publish Date: Sun, 08 Oct 2017 (11:06 IST)
Updated Date: Sun, 08 Oct 2017 (11:09 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और जानी-मानी अभिनेत्री जूही चावला की जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।
शाहरुख और जूही ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'डर', 'राम जाने', 'यस बॉस' और 'डुप्लीकेट' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इस जोड़ी को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से प्रशंसा मिली और अब ये एकसाथ फिर नजर आ सकते हैं।
चर्चा है कि यह हिट जोड़ी आनंद एल. रॉय की अगली फिल्म में साथ नजर आ सकती है। शाहरुख की आने वाली फिल्म में जूही का भी कैमियो हो सकता है। फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। (वार्ता)